Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को मात देने के लिए इस रहस्यमयी गेंदबाज को टीम में शामिल कर रहा इंग्लैंड

भारत-इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेली जानी है. जिसको लेकर दोनों ही टीमें जोर शोर से जुटी हुई हैं. आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड अपने स्पिन डिपार्टमेंट में हैरत भरा बदलाव कर सकता है.

दरअसल, इंग्लैंड की टीम में लम्बे समय से बाहर चल रहे टीम के स्टार स्पिनर मोईन अली वापसी कर सकते हैं. अली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं.

दरअसल, यह खबर तब जोर पकड़ ली जब अली मंगलवार को टीम के सेलेक्टर इडी स्मिथ से मिलनर पहुंचे. इस दोनों के मुलाक़ात के बाद मीडिया में खबर चलने लगी कि इस फिरकी गेंदबाज को टेस्ट सीरीज में मौका दिया जा सकता है.

अली ने भारतीय बल्लेबाजों को बीते वर्षों में अपनी फिरकी से खूब परेशान किया है. मोईन के साथ एक और रहस्यमयी गेंदबाज जैक लीच को मौका दिया जा सकता है. जिनसे भारतीय बल्लेबाज अच्छी तरह वाकिफ़ नहीं हैं.

पहले उम्मीद की जा रही थी कि आगामी टेस्ट में मोईन की जगह आदिल रशीद को मौका दिया जाएगा, लेकिन अब ख़बरें अलग आ रही हैं. अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए मुश्किल भरा फैसला हो सकता है.

वहीं इंग्लैंड के लिए एक अच्छी खबर यह है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन मंगलवार को ताजा जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

जेम्स एंडरसन मंगलवार को ताजा जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. एंडरसन इंग्लैंड के लिए खेल के लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

इंग्लैंड टीम के पूर्व स्पिनर फिल टफनेल का मानना है कि

“भारतीय बल्लेबाज स्पिन को अच्छा खेलते हैं, लेकिन आदिल राशिद और मोईन अली इस समय साथ में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है, साथ ही में इस बार विकेट भी काफी सूखा था. गेंद टर्न कर रही थी, तो एक स्पिन गेंदबाज के रूप में आपके पास मौका होता है और इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप किस टीम के खिलाफ खेल रहे हैं.”

The post भारत को मात देने के लिए इस रहस्यमयी गेंदबाज को टीम में शामिल कर रहा इंग्लैंड appeared first on SportzWiki Hindi.