Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज है भारत के उस खिलाड़ी का जन्मदिन जिसे माना जाता है भारत का दूसरा गावस्कर

भारतीय टीम का एक ऐसा खिलाड़ी जिसे टीम का दुसरा गावस्कर कहा जाता था . जिनका आज जन्म दिन है . इस खिलाड़ी का जन्म 12 जुलाई 1965 में मैसूर में हुआ था.

इस खिलाड़ी का नाम है संजय मांजरेकर इन्होने अपने शुरुआती दौर में मांजरेकर ने कई यादगार पारियां खेली, लेकिन कुछ समय के बाद यह खिलाड़ी टीम में नजर नहीं आया.

संजय मांजेरकर को बहुत ही कम समय में क्रिकेट से अलविदा कहना पड़ा. इस तरह से अचानक कम समय में क्रिकेट को छोड़ देना कई सवाल उठता है.

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मांजरेकर ने क्रिकेट छोड़ते समय एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने टीम में न चुने जाने से दुखी होकर क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही थी.

विकेट कीपिंग का मौका नहीं 

भारत के इस खिलाड़ी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली थी, लेकिन किसी कारणवश उन्हें विकेट कीपिंग करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन बल्लेबाजी करते हुए कई बड़ी परियां खेली.

इस भारतीय खिलाड़ी ने साल 1987 में अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था, उसके बाद  मांजरेकर ने अपने तीसरे मैच में ही शतक ठोककर टीम में अपना स्थान पक्का कर दिया. यह सैकड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था. वह वक्त ऐसा था जब वेस्टइंडीज की गेंदबाजी इतनी खतरनाक थी, जिसके सामने बड़े बड़े बल्लेबाज धराशाही हो गए थे, लेकीन इसके वावजूद मांजरेकर ने 108 रन की पारी खेलकर टीम में अपने को साबित किया था .

 422 गेंदे  और 9 घंटे तक खेलकर बचाया मैच 

अपना पहला टेस्ट खेल रही जिंबाब्वे साल 1992 में पहले ही मैच में जोर दार प्रदर्शन किया . इस टीम में नए खिलाड़ी होने के बाबजूद भारतीय टीम को हार की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था. इस मैच में जिंबाब्वे ने पहली पारी में 456 रन बनाये थे, जिसके बाद बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ख़राब रही और टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक को नहीं छु पाए थे.

इस समय पर मांजरेकर ने अपना पैर जमाए रखा. कपिलं देव के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी निभाई, जिसमे मांजरेकर 104 और कपिल देव 60 रनों की बदौलत यह मैच ड्रा के रूप में ख़त्म हुआ. इस मैच की खास बात यह रही की मांजरेकर ने 422 गेंदे  और  9 घंटे तक  खेलकर यह शतक लगाया था .

पाकिस्तान के खिलाफ औसत है तीन गुना 

संजय मांजरेकर ने अभी तक 37 टेस्ट खेले है, जिसमे उन्होंने  37.14 की टेस्ट रन बनाये है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इन्होने अपने टेस्ट आंकड़े से तीन गुना ज्यादा पहुंच की औसत से रन बनाये है.

मांजरेकर ने  पाकिस्तान के विरुद्ध 94.83 की जबरदस्त औसत से रन बनाए है . किसी भी भारतीय बल्लेबाज का पाक के खिलाफ यह सबसे बेहतरीन टेस्ट औसत है.

विदेशी पिचों पर रनों की बौछार

 

मांजरेकर विदेशी पिचों पर रन बटोरने में माहिर खिलाड़ी थे. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पूरे करियर में कुल 4 टेस्ट शतक जड़े और ये सभी भारत के बाहर बनाए यही नहीं टेस्ट में उन्होंने 2043 रन बनाए, जिसमें लगभग  आधे से ज्यादा रन विदेशी पिचों बनाये है वर्तमान में मांजरेकर क्रिकेट से रिटायर होकर अब कमेंट्री कर रहे है  .

The post आज है भारत के उस खिलाड़ी का जन्मदिन जिसे माना जाता है भारत का दूसरा गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.