Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रृंखला के अंतिम मैच के लिए विन्स इंग्लैंड की टीम में

In the Vince England team for the last match of the series

लंदन , 15 जुलाई: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच के लिए दो खिलाड़ियों को बाहर कर फार्म में चल रहे जेम्स विन्स को टीम में शामिल किया गया है।

श्रृखला अभी 1-1 से बराबर है और अंतिम मैच मंगलवार को हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

डेविड मलान और सैम कुरेन को टीम से अलग कर दिया गया है। मलान को इंग्लैंड लायन्स टीम में शामिल किया गया है जो भारत ए के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगा।

विन्स के घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम के लिए चुना गया है। हैम्पशर के 27 साल के इस खिलाड़ी ने हाल ही में सीमित ओवरों के मैच में समरसेट के खिलाफ 109 और योर्कशर के खिलाफ 171 रन बनाये थे। विन्स को हालांकि अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना कम है।

इंग्लैंड टीम : ईयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय , जानी बेयरस्टा , जोस बटलर , मोईन अली , जो रूट , जैक बाल , लियाम प्लंकेट , बेन स्टोक्स , आदिल राशिद , डेविड विली , मार्क वुड , जेम्स विन्स । 

The post श्रृंखला के अंतिम मैच के लिए विन्स इंग्लैंड की टीम में appeared first on SportzWiki Hindi.