Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमेशा भारत विरोधी बयान देने वाले जावेद मियांदाद ने इस बार दिया करोड़ो भारतीयों का दिल जीतने वाला बयान

अगर क्रिकेट की दुनिया में किन्ही दो देशों के बीच क्रिकेट की कोई सबसे रोमांचक व बड़ी जंग होती है, तो वह निश्चित रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच ही होती है.

लेकिन 2007-08 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है और अगर कोई वनडे और टी20 मैच खेला गया है, तो वह भी अधिकतर आईसीसी के इवेंट में ही खेला गया है.

2012 में खेली थी अंतिम दिपक्षीय सीरीज 

2012 में पाकिस्तान की टीम भारत आई थी, लेकिन पाकिस्तान के इस भारत दौरे में भी सिर्फ तीन वनडे और 2 टी20 मैच खेले गये थे और कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया था. इस द्विपक्षीय सीरीज के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. भारत और पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ एशिया कप, विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में ही आमने-सामने होती है.

मियांदाद चाहते है भारत-पाकिस्तान सीरीज 

इसी बीच पाकिस्तान के महान खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने भारत और पाकिस्तान सीरीज को एशेज सीरीज से भी बड़ा बताया है और कहा है, कि भारत और पाकिस्तान की सीरीज होनी चाहिए.

द नेशन वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जावेद मियांदाद ने अपने एक बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान की सीरीज लगातार होती रहनी चाहिए, जितना अधिक हम खेलते हैं, उतना ही दोनों देशों के रिश्तों में दूरियां कम होगी.”

उन्होंने आगे कहा,कि “राजनेताओं को इस मामले पर अब राजनीतिक करना बंद कर देना चाहिए और भारत-पाकिस्तान सीरीज होने देना चाहिए.”

भारत-पाकिस्तान सीरीज एशेज से बड़ी 

जावेद मियांदाद ने अपने बयान में आगे कहा, “निश्चित रूप से पाकिस्तान-भारत सीरीज एशेज सीरीज से बड़ी है. अगर हम सभी क्रिकेट के क्षेत्र में काम कर रहे है तो हमें क्रिकेट की सभी टीमों के साथ खेलना चाहिए.”

चैंपियंस ट्रॉफी रद्द करना आईसीसी का अच्छा फैसला 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा 2021 चैंपियंस ट्रॉफी को रद्द करने और उसके जगह पर टी-20 विश्व कप आयोजित कराने को लेकर जावेद मियांदाद ने कहा, “आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को रद्द कर टी-20 विश्व कप आयोजित करना मुझे लगता है, कि एक अच्छा फैसला है, क्योंकि क्रिकेट इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है और लोग लंबे समय के बजाय छोटे प्रारूप क्रिकेट देखने में रुचि रखते हैं.

हालांकि, आईसीसी को मैच फिक्सिंग मुद्दों पर अपनी सख्त नजर बनाये रखनी चाहिए, क्योंकि छोटे प्रारूपों में फिक्सिंग का बड़ा खतरा शामिल है.”

The post हमेशा भारत विरोधी बयान देने वाले जावेद मियांदाद ने इस बार दिया करोड़ो भारतीयों का दिल जीतने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.