स्पोर्ट्स डेस्क:इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की सीनियर और जूनियर टीम विदेश दौरे पर गई हुई है। भारतीय क्रिकेट की सीरिनयर टीम टी20 और वनडे सीरीज खेलने के बाद एक अगस्त से इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। लेकिन भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेल रही है। इस दौरे का पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीत लिया है। इस अंडर-19 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस टीम का हिस्सा है। इस मैच में अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में निराश किया है।
अर्जुन तेंदुलकर ने 11 ओवर में 33 रन देकर अपने नाम 1 विकेट किया है। इस मैच में सब लोगों ने सचिन के बेटे के बारे में बात की है,लेकिन आज हम इस मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मैच को इस खिलाड़ी ने अपने दम पर जीताया है। इस टीम में 18 वर्षीय आयुष बदोनी ने 185 रनों की तूफानी पारी खेलकर इस मैच भारत की झोली में डाल दिया है। बदोनी ने अपनी इस पारी में 205 गेंदों का सामने करते हुए 19 चौके और 4 छक्के लगाकर 185 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे ने भी 113 रनों की शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है।
इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 244 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इसके बाद भारत ने पहली पारी में 589 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम मैच के चौथे दिन 324 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मैच पारी और 21 रन से जीत लिया। भारत के लिए मोहित जांगड़ा ने 72 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 24 जुलाई से हम्बनटोटा में खेला जाएगा।
Herald