भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया.
भारत ने आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया. वही इंग्लैंड ने चोटिल हेल्स की जगह टीम में रूट को शामिल किया. भारत की टीम में एक बार फिर से रैना की वापसी हुई.
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल
इंग्लैंड ने गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ 49.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 268 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन भारत की तरफ से 25 रन देकर छह विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने उसे बड़े स्कोर से महरूम रखा. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने 53 रन बनाए.
भारत ने हासिल की जीत
269 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही. धवन और रोहित ने 59 रन जोड़े. धवन के आउट होने के बाद विराट और रोहित ने टीम को संभाला.

इस दौरान रोहित ने अपना 18 वां शतक पूरा किया. वही कोहली 75 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित और राहुल ने कोई और झटका नही लगने दिया और टीम को जीत दिला दी. \
मुझे उम्मीद है की मुझे टेस्ट टीम में मौका मिलेगा
मैच में मैन ऑफ मैच का अवार्ड हासिल करने के बाद कुलदीप ने कहा कि
“ये मेरे लिए ख़ास दिन है. मैंने शुरुआत के ओवर में अच्छी गेंदबाज़ी की थी. भाग्य से मुझे कुछ विकेट भी मिल गए थे. ये मैदान काफी ज्यादा छोटे है, ऐसे में मुझे रन की चिंता नही थी. पहले ओवर के बाद मुझे लगा था कि यहाँ पर काफी ज्यादा टर्न है. इसमे अगर आप अपनी विविधता को अच्छे से प्रयोग करते हो तो किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल हो जाता है. मुझे उम्मीद है कि वो अगले मैच में और ज्यादा बेहतर हो कर आएँगे. वही अब मैं टेस्ट टीम के चयन की उम्मीद कर रहा हूँ.”
The post मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए कुलदीप ने दी अश्विन को सीधी चुनौती, टेस्ट टीम में बनानी है जगह appeared first on SportzWiki Hindi.