Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रणवी ने जीता हीरो डब्ल्यूपीजीटी खिताब

बेंगलुरु
एमेच्योर गोल्फर प्रणवी उर्स हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के नौवें चरण के तीसरे दिन यहां अंतिम होल में बर्डी के बूते पार 72 का कार्ड बनाकर विजेता बनीं। प्रणवी का कुल स्कोर चार ओवर 220 रहा। वह इस सत्र में खिताब जीतने वाली दूसरी एमेच्योर गोल्फर हैं।

इससे पहले रिद्धिमा दिलावड़ी ने सातवें चरण का खिताब जीता था। त्वेशा मलिक (75) और गौरिका विश्नोई (76) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। इस नतीजे के साथ त्वेशा हीरो डब्ल्यूपीजीटी ऑर्डर ऑफ मैरिट में शीर्ष पर पहुंच गयी है।            

गुरसिमर बदवाल (75) और नेहा त्रिपाठी (76) कुल 224 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही। तृषा सुनील (76) छठे जबकि अमरदीप द्राल (74) और अनीषा पादुकोण (74) 228 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे।