Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एटीपी की रैंकिंग में नडाल का दबदबा बरकरार, रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर

मेड्रिड। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नडाल

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल 9, 310 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, वहीं स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

जर्मनी के शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे, अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो चौथे और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं।

बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, अमेरिका के जॉन इसनेर नौवें और सर्बिया के नोवाक जोकोविक 10वें स्थान पर हैं।

इटली के माटेओ बेरेटनी ने 30 स्थानों की छलांग लगाते हुए 54वां स्थान हासिल किया है, वहीं स्पेन के रॉबर्ट बटिस्टा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

The post एटीपी की रैंकिंग में नडाल का दबदबा बरकरार, रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.