Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह ये खिलाड़ी होगा इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा

इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. भारत के युवा स्पिनर सुंदर चोटिल हो गए है. सुंदर के चोटिल होने के साथ ही टीम को उनके जगह खिलाड़ी को लेकर काफी सवाल उठ रहे है.ऐसे में हम आप को बताएँगे कि सुंदर की जगह कौन-कौन से खिलाड़ी ले सकते है. तो आइये जानते है वो 5 खिलाड़ी जो टीम के उनकी जगह ले सकते है:

अक्षर पटेल 

Image result for अक्षर पटेल 

अक्षर पटेल इस समय इंडिया ए के लिए इंग्लैंड में खेल रहें है.ऐसे में सुंदर की जगह उनको टीम में शामिल किया जा सकता है.अक्षर के टीम में शामिल होने से टीम को निचलेक्रम में एक बल्लेबाज़ भी मिल जाएगा और एक स्पिनर भी मिल जाएगा. वही वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट हासिल किये थे. ऐसे में उनका दावा काफी मजबूत माना जा रहा है.

आर अश्विन 

Image result for आर अश्विन 

अश्विन ने हाल में ही काउंट्री क्रिकेट में हाथ में अजमाया. ऐसे में उनके पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव होने की वजह से टीम में उन्हें भी शामिल किया जा सकता है. अश्विन ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ निचलेक्रम के एक अच्छे बल्लेबाज़ भी है. ऐसे में वो भी टीम में शामिल हो सकते है.

रविन्द्र जडेजा 

Image result for रविन्द्र जडेजा 

जडेजा को भी सुंदर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है, लेकिन उनके होने से टीम को एक आलराउंडर भी मिल जाएगा. जडेजा का प्रदर्शन इंग्लैंड में काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 2014 की चैंपियंस ट्राफी में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे.

मयंक मारकंडे  

Image result for मयंक मारकंडे  

इस लिस्ट में मयंक वाइल्ड कार्ड एंट्री की तरह शामिल किये जा सकते है. उनका प्रदर्शन आईपीएल में बेहद शानदार रहा था. लेग स्पिनर होने की वजह से उनका दावा भी मजबूत है. ऐसे में भविष्य की तैयारी को लेकर उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है .

कर्ण शर्मा 

Image result for कर्ण शर्मा

कर्ण शर्मा का नाम सुन कर आप हैरान हो सकते है. लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. वही धोनी भी उन पर कई भरोसा जाता चुके हैं.ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है.

The post इंग्लैंड दौरे पर चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह ये खिलाड़ी होगा इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.