इनदिनों भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई गुरुवार को खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया था.
अब इस वनडे सीरीज में दो और मैच बचे हुए है. आपकों बता दें, कि इसी बीच दुसरे वनडे मैच की डेट में बदलाव हो गया है.
दूसरा वनडे मैच खेला जाना था 15 जुलाई को

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच पहले 15 जुलाई को रविवार खेला जाना था. अब इस मैच की डेट में बदलाव हो चुका है. अब यह मैच 15 जुलाई गुरुवार को नहीं खेला जायेगा.
फीफा विश्व कप के चलते अब खेला जायेगा 14 जुलाई को

आपकों बता दें, कि रूस में इनदिनों चल रहे फीफा विश्व कप के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दुसरे वनडे मैच में बदलाव कर दिया गया है.
फीफा विश्व कप 2018 का फाइनल मैच 15 जुलाई को फ़्रांस और क्रोशिया के बीच खेला जाना है. इसी फाइनल मैच के चलते ईसीबी ने इस मैच की डेट एक दिन पहले कर दी है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब यह दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई शनिवार को खेला जायेगा.
भारत सीरीज में 1-0 से आगे

आपकों यह भी बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही यह सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. कुलदीप यादव की कमाल की गेंदबाजी और रोहित शर्मा की लाजवाब बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को पहले वनडे मैच में हरा दिया था.
सीरीज के इस दुसरे वनडे मैच को जीत भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. वही इंग्लैंड की टीम भी पलटवार करते हुए दुसरे वनडे मैच को जीतना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाना है.
The post फीफा विश्व कप फाइनल के चलते बदला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दुसरे मैच की डेट appeared first on SportzWiki Hindi.