पटना : न्यू पुलिस लाइन के मैदान पर अनु आनंद पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राज मिल्क ने जीएसी को 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में राज मिल्क की भिड़ंत बीआरसी दानापुर से होगी. अनु आनंद फाउंडेशन के सहयोग से पटना फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस लीग में आज का दूसरा सेमीफाइनल मैच राज मिल्क और बीआरसी दानापुर के बीच रोमांचकारी रहा. यह मुकाबला फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले की याद करा गया. जीएसी के खिलाड़ी मैदान पर तीन-दो-चार एक फॉर्मेशन के साथ हरे रंग की जर्सी में मैदान पर खेलने उतरी.
इसके उलट राज मिल्क अपनी परंपरागत नीले रंग की जर्सी में चार-दो-चार फॉर्मेशन के साथ मैदान पर खेलने उतरी. दोनों ही टीम के खिलाड़ी शुरू से ही गोल दागने के लिए उतावले दिखने लगे. मैच का पहला गोल खेल के छठे मिनट में ही रजत मंडल ने दाएं छोर से शानदार क्रास शॉट लगा कर जीएसी के लिए किया. जीएसी 1-0 से आगे होती आक्रामक हो खेलने लगी. इसके बाद राज मिल्क के खिलाड़ी भी गोल दागने के लिए बेताब हो गए. दसवें निमट में राज मिल्क के स्ट्राइकर एंथोनी एंथम ने गोल दाग कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.
इसके बाद जीएसी के स्ट्राइकर जेम्न नोरटे ने मैदान के बाएं छोर से 20 गज की दूरी से शानदार फ्री किक लगा कर दूसरा गोल दाग दिया. मैच में एक बार फिर जीएसी की टीम 2-1 से आगे हो गई. खेल रोमांचक होने लगा. खेल के 22वें मिनट में राज मिल्क स्ट्राइकर एंथोनी एंथम ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दाग कर मैच को फिर 2-2 से बराबर करदिया. मात्र 22 मिनट में चार गोल होने से दर्शक काफी रोमांचित हो गए. दोनों ही टीम की ओर गोल दाग कर बढ़त बनाने का प्रयास जारी रहा, लेकिन मध्यांतर तक दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रहे.
दूसरे हाफ में दोनों टीम के समर्थकों ने अपनी-अपनी टीम के समर्थन में जोरदार नारा लगाना शुरू किया.
खिलाड़ी भी जोश में आ गए. 52वें मिनट में जीएसी के इरिक इमोह और 57वें मिनट में दोल गोविंदा टूडू गोल दागने का मौका चूक गए. राज मिल्क के कोच विद्या भूषण ने अपने खिलाड़ियों को धैर्य से खेलने की सलाह देने लगे. इस सलाह का असर हुआ और 64वें निमट में रिकॉर्डो ने इस बढ़त के बाद राज मिल्क के खिलाड़ी संयमित हो खेलने लगे. धीरे-धीर मैच पर राज मिल्क की पकड़ मजबूत हो गई.
यह भी पढ़ें : जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में राज मिल्क ने की एंट्री
राज मिल्क ने अपना विजय अभियान जारी रखा, 4-0 से मोकामा टीम को दी पटकनी
फलस्वरुप 82वें मिनट में राज मिल्क के दिलशेर ने अपनी टीम के लिए चौथा गोल दाग कर निर्णायक बढ़त दिला दी. जीएसी के मैक्सवेल, जेम्स औरइरिक अंत-अंत तक गोल दागने का प्रयास जारी रखा. अंतत: यह मैच राज मिल्क ने 4-2 से जीत कर लीग के फाइनल में प्रवेश किया. मैच के रेफरी रविशंकर ने राज मिल्क के दिलशेर को 70वें मिनट में और जीएसी के शाहिन आलम मोला को पीला कार्ड दिखाया. अरविंद कुमार, मोहन कुमार और प्रदीप सरकार सहायक रेफरी थे.
The post सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : राज मिल्क पहुंचा फाइनल में, बीआरसी दानापुर से होगी भिड़ंत appeared first on Live Cities.