दोस्तों बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स और राजनेता समय समय पर फिटनेस और पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक करती रहती है। सोशल मीडिया के जरिये लोगों जागरूक करना काफी अच्छा विकल्प है। आज सोशल मीडिया से हर इंसान जुड़ा हुआ है और इससे उस तक ऐसी जानकारियां पहुँचती है।
हाल ही में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकारें अपने स्तर पर नई-नई मुहिमों की शुरुआत की हैं, जिनमें लोगों के साथ-साथ मशहूर हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। तेलंगाना सरकार की एक ऐसी ही मुहिम से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और साइना नेहवाल भी जुड़ गए हैं।
दरअसल, दुनिया और अगर प्रदूषित होने से बचाना है तो खूब पेड़ पौधे लगाने चाहिए। वहीं हरियाली को बढ़ाने के लिए तेलंगाना सरकार ने 'हरिथा हरम' मुहिम शुरू की थी। इसके तहत जब इन खिलाड़ियों को 'ग्रीन चैलेंज' दिया गया, तो उन्होंने खुशी-खुशी उसे स्वीकार हुए गर्व भी हुआ।
इस मुहिम के तहत तेलंगाना सरकार के मंत्री के टी रामा राव ने दोनों क्रिकेटर्स को टैग किया था। वहीं टीआरएस पार्टी की सांसद ने साइना को पौधे लगाने का चैलेंज दिया था। इसके बाद सचिन ने इस मुहिम को स्वीकार किया और कुछ पौधे लगाए। पौधों में पानी डालते हुए फोटोज शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, 'मैं यह चैलेंज स्वीकार करता हूं, आशा है आप लोग भी धरती को हरा-भरा बनाने में मदद करेंगे।'
इसके बाद लक्ष्मण ने भी पौधे लगते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की और वीरेंदर सहवाग, मिताली राज और पी वी सिंधु को टैग करके पौधे लगाने को कहा। वहीं, साइना नेहवाल ने पेड़ लगाते हुए फोटोज पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू, श्रद्धा कपूर, और ईशा गुप्ता को टैग किया।
इससे पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोगो को फिटनेस के लिए जागरूक किया था। उन्होंने यह चैलेंज कई स्टार्स और क्रिकेटर्स को दिया।
Herald