हेल्थ डेस्क। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। लहसुन में प्रोटीन और विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और सल्फ्यूरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन में बहुत से औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। लहसुन को हम कच्चा, तलकर या भूनकर किसी भी तरह से खा सकते हैं यहां तक कि हम लहसुन की चाय भी बनाकर पी सकते हैं।
लहसुन की चाय सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सही हैं। आपने अभी तक निम्बू, ब्लैक टी और दूध की चाय पी होगी या हो सकता हैं केले की चाय भी पी हो, लेकिन लहसुन की चाय शायद ही आपने पी होगी। आज हम आपको लहसुन की चाय बनाने का तरीका और इसके फायदें बताएंगे।
लहसुन की चाय बनाने के लिए आपके पास ये सामग्री होनी चाहिए :-
- लहसुन की एक कली
- निम्बू
- शहद
- अदरक
- अदरक
लहसुन की चाय बनाने का तरीका :-
लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डाल दें अब उसे कम आंच में उबलने दें। उबलते पानी में थोड़ी से पिसी हुई अदरक, लहसुन डाल दें। 10 मिनट बाद आंच बंद कर दें। फिर 10 मिनट बाद उसको एक गिलास में छान लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिला लें। अब आपकी लहसुन की चाय बिलकुल तैयार हैं।
लहसुन की चाय के फायदें :-
- शरीर में रक्त का बहाव सही रहता हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता हैं। लहसुन की चाय का नियमित सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता हैं।
- ब्लड शुगर लेवल हमेशा नियंत्रित रहता हैं।
- सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता और वजन नियंत्रण में रहता हैं।
- चूंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल का निर्माण होने से रोकते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता हैं।
- पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती हैं।
- खून को साफ़ करती हैं।
Herald