Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लड़कियों के कपड़े पहनकर आये आरोपी ने शिक्षिका का काटा ये अंग, चली गई जान

क्राइम डेस्‍क। देश में पिछले काफी समय से महिला सुरक्षा के सभी दांवे फैल होते दिखाई दे रहे हैं और इन्‍हें देखकर कानून व्‍यवस्‍था को ओर भी कडा करने की जरूरत महसूस की जा रही हैं। इन दिनों देश में छोटी नाबालिग बच्‍चीयों और महिलाओं से जूडे मामले खूलकर सामने आ रहें हैं। इन मामलों की वजह से छोटी नाबालिग बच्‍चीयों और महिलाओं की चिंताएं बढने लगी हैं। हालहीं में झारखंड राज्‍य के खरसावां जिले से आये एक मामले को सुनकर हर इंसान की रूह कांपने लगेगी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने लगा हैं। दरअसल यहां एक व्‍यक्ति ने क्षेत्र में रहने वाली महिला शिक्षिका का सर धड से अलग कर दिया और उसके बाद कटे हुए सर को हाथ में लेकर काफी देर तक घूमता रहा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये रूह कंपा देने वाली वारदात झारखंड राज्‍य के खरसावां जिले में स्थित सरायकेला क्षेत्र की हैं। इस वारदात के आरोपी का नाम हरि हेंब्रम (26) हैं जिसने सुकुरू हेस्सा नामक शिक्षिका की दर्दनाक तरीके से हत्‍या कर दी हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए मृतका को पहले स्‍कूल से बाहर निकाला और फिर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी युवक के वार से शिक्षिका की गर्दन एक ही वार में अलग हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक ने लडकियों के कपडे पहनकर स्‍कूल में प्रवेश किया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक शिक्षिका का कटा सिर लेकर जंगल की तरफ भाग निकला। जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षिका घर से दूर नौकरी होने की वजह से आरोपी के घर में किराए से रहती थी। मृतका मूलतः खूंटी जिले की निवासी थी। दरअसल पिछले कुछ समय से मृतका ने आरोपी का घर छोड दिया था और स्‍कूल के अध्यक्ष डूबी वारला के घर में रहने लगी थी। शिक्षिका के अचानक घर छोडने से आरोपी युवक ने आपत्ति जताई थी और मृतका के साथ मारपीट तक कर डाली थी। खबरों के अनुसार आरोपी पहले से विवाहित हैं और उसकी पत्‍नी खुद के घर यानि की मायके में ही रहती हैं।



Herald