पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. अफरीदी हमेशा भारत-पाकिस्तान संबंध पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. उन्होंने कई बार खुले मंच से इस विषय पर अपनी बात रखी है. इसके लिए अफरीदी कई बार विवादों में भी रहे हैं. हालांकि अफरीदी के निजी संबंध भारतीय खिलाड़ियों से ठीक ठाक रहे हैं.
अभी हाल ही में अफरीदी बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान से मिलने पहुंचे थे. इस मुलाक़ात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. सलमान खान अभी द-बैंग टूर के लिए कनाडा में थे. वहीं शाहिद अफरीदी टोरंटो में कनाडा क्रिकेट लीग खेलने पहुंचे थे. जहां शाहिद अफरीदी खुद सलमान खान के शो में शिरकत करने पहुंचे थे. इस मुलाक़ात के बाद शाहिद अफरीदी ने सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया.
Great to meet @BeingSalmanKhan today with community members . All the best for the event. pic.twitter.com/SLFtdSmkqX
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) July 9, 2018
अफरीदी का कहना है कि “इस तरह की पहल के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर होंगे. हमें आपसी भाई-चारा बढ़ाना होगा. हम और सलमान एक परिवार का हिस्सा हैं, जिससे बहुत कुछ बदलाव आएगा.”
Two KHANS
pic.twitter.com/yRN5o3oyHN
— Team
Hassan
(@TeamHa55an) July 9, 2018
अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। इन दो स्टारों में आकर्षण शक्ति काफी है, इसलिए सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी. फैंस ने सलमान और अफरीदी दोनों की तारीफ की. जबकि कुछ ने मजाकिया ट्वीट भी किए.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने इस क्रिकेट स्टार को अपने कंसर्ट में आने का न्योता दिया था. इससे पहले दोनों के बीच दो बार मुलाकात हुई थी.अफरीदी स्टेज पर भी गए और अपने चैरिटी वर्क के बारे में बताया और उन्होंने मौजूद कलाकारों को अपने कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया.
we love salman khan and happy to see you both….legends.
— Asad Mehmood (@asadmehmood321) July 9, 2018
गौरतलब है कि बीते दिनों अफरीदी ने भारत विरोधी बयान दिया था. उसके तुरंत बाद अफरीदी ने इंडियन प्रीमियर लीग का मजाक उड़ाया था. अफरीदी ने कहा था कि अगर मुझे आईपीएल में खेलने के लिए बुलाया भी जाता है, तो भी मैं वहां खेलने नहीं जाउंगा.”
उन्होंने यह भी कहा था कि “पाकिस्तान सुपर लीग बड़ा टूर्नामेंट है और ये आईपीएल को पीछे छोड़ देगा.”
398 एकदिवसीय मैचों में अफरीदी ने 8064 रन बनाए हैं. अफरीदी ने 395 विकेट भी लिये हैं. फरवरी 2017 में अफरीदी ने क्रिकेट के सभी फॉरमेट से सन्यास ले लिया.
The post बजरंगी भाईजान से मिलने के बाद शाहिद अफरीदी ने कह दी भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.


Hassan
(@TeamHa55an) 
