सिटी डेस्क। आज की दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो छोटी-छोटी चीजों के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। आज हम आपको एक ही मामला बताएंगे जहां मोबाइल के लिए एक लड़की ने चलती ट्रैन से छलांग लगा दी। जब बड़ी बहन ने मजाक में कह दिया कि उसका मोबाइल तो ट्रैन से बाहर गिर गया हैं तो छोटी बहन ने बिना सोचे और बिना जान की परवाह किये चलती ट्रैन से छलांग मार दी। खैर ट्रैन की गति धीमी होने के कारण लड़की को कोई ज्यादा चोट नहीं आई। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने तत्काल लड़की को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई।
दरअसल यह मामला छत्तीसगढ़ का हैं। दो बहने रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही थी। सफर के दौरान छोटी बहन अपने मोबाइल में ही व्यस्त थी और इसी वजह से बड़ी बहन खुश नहीं थी। इसी दौरान बड़ी बहन ने छोटी बहन से मजाक करने की सोची। थोड़ी देर बाद जब छोटी बहन वाशरूम जाकर वापस आई तो उसे अपना मोबाइल नहीं मिला। उसने अपनी बड़ी बहन से अपने मोबाइल के बारें में पूछा तो उसकी बड़ी बहन ने उसे मजाक में कह दिया कि उसने मोबाइल को खिड़की से बाहर फेंक दिया हैं। छोटी बहन को इस बात पर गुस्सा आ गया।
छोटी बहन अपनी बड़ी बहन के मजाक को नहीं समझ पाई और अपने मोबाइल को लाने के लिए चलती ट्रैन से कूद गई। लड़की के कूदते ही उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह साइड में जाकर गिर गई। ट्रैन के अंदर बैठे यात्रीयोंभी अचंभित रह गए और यात्रीयों ने तुरंत ट्रैन की चैन खींचकर ट्रैन रुकवाई। तुरंत रेलवे प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद घायल लड़की को कोरबा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैन की गति धीमी होने के कारण उसे ज्यादा छोटे नहीं आई हैं।
Herald