खेल डेस्क। हाल ही में वनडे में दस हजार रन पूरे करने वाली पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट मैदान से बाहर भी एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली है।
38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, लेकिन तैयारियां अभी अधूरी
अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपए का टैक्स जमा करवाकर बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे टैक्स देने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
आईटी हेडक्वॉर्टर (बिहार और झारखंड) की जॉइंट कमिशनर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि महेन्द्र सिंह धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार-झारखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है।
महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। इस मैच में धोनी ने वनडे में तीन सौ कैच पकडऩे के साथ ही दस हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने थे।
दोस्त पर लगा बलात्कार का आरोप तो दानुष्का गुनाथिलाका को मिली सजा
धोनी ने मैच में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोस बटलर के कैच लपकने के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे किए। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार धोनी 300 कैच करने वाले पहले भारतीय और विश्व के चौथे विकेटकीपर बने थे। धोनी ने अपने 320वें एकदिवसीय मैच में यह मुकाम हासिल किया।
श्रीलंका ने 12 साल बाद टेस्ट में किया दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ
धोनी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ के दस हजार क्लब में शामिल हुए। वे विश्व के 12वें 10 हजारी बने थे। धोनी के अब वनडे में 10046 रन हो गए हैं।इसके साथ ही एमएस धोनी सबसे तेज दस रन पूरे करने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बने थे।
गौरतलब है कि धोनी ने 2016-17 वित्त वर्ष में 10.93 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में जमा करवाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति थे।