स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में 1 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीम अच्छा अभ्यास करती नही आ रही है बताया जा रहा है कि दोनों टीमे इस मैच सीरिज के लिए घंटो पसीना बहा रही है। साथ ही अभी भारत और इंग्लिश क्रिकेट काउंटी एसेक्स के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच शुक्रवार को समाप्त हुआ। इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा रहा। इस अभ्यास मैच की दोनों पारियों में धवन 0 पर आउट हुए तो पुजारा 23 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाए। लेकिन इनका बोलबाला सोशल साइट्स पर अच्छा है। हाल ही में मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकों देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जब दोनों टीमों के बीच अभ्यास मैच चल रहा था। तो भारतीय टीम जब मैदान में आयी तो टीम का स्वागत पंजाबी तरीके से हुआ। वहा के कुछ कलाकार खिलाडियों का स्वागत करने के लिए दोनों तरफ ढोल के साथ पंजाबी स्टाइल में खड़े थे। साथ ही बताया जा रहा है कि जैसे ही मैदान में भारतीय खिलाड़ियों के आते समय इन्होंने ढोल बजाकर टीम पंजाबी स्टाइल में उनका स्वागत किया। जैसे मैदान में भारतीय पंजाबी भांगड़ा बजने लगा तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने पंजाबी भांगड़ा मजा लेते हुए मैदान पर कुछ पल के लिए डांस करने लगे। इनको देखकर दर्शक और कलाकर दोनों काफी खुश हुए।
बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच हुआ अभ्यास मैच ड्रा हो गया। साथ ही खबर आ रही है कि इस मैच में भारत के स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन के दायें हाथ में चोट लग गई है जिसकें चलते उनको कुछ समय के लिए रेस्ट की सलाह दी गई हैं।
Two @BCCI players have enjoyed their time at Chelmsford!
— Essex Cricket (@EssexCricket) July 27, 2018
Well played, @imVkohli & @SDhawan25! #ESSvIND pic.twitter.com/Uz8W7p2xoh
Herald