स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जार रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर इस सीरीज में से बढ़त बना ली है। कल नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान कोहली ने टॅास जीतकर इंग्लैंड का पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। लेकिन मेजबान भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों की आगे बेबस नजर आई और भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव ने 25 रन देकर कुल 6 विकेट अपने नाम किए। कल के मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने नाम नए रिकॉर्ड करने के साथ पूराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है।
कल के मैच भारतीय टीम हिटमैन ने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने के साथ अपने वनडे करियर का 18वां शतक भी लगाया। कल के मैच में भारतीय टीम के कप्तान और कोहली और उपकप्तान रोहित ने मिलकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों का एक रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब रहें। कल कोहली और रोहित ने मिलकर टीम के लिए 167 रनों की साझेदारी करने के साथ ही सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की साझेदारी करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन और सहवाग ने भारतीय टीम के लिए 13 बार शतकीय साझेदारी करने का काम किया था।
लेकिन कल के मैच में रोहित और कोहली ने भारत के लिए 14 बार शतकीय साझेदारी करके सचिन सहवाग की 13 शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज कोहली,रोहित और धवन ने वनडे के 8 मैचों में लगातार शकत लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। लेकिन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी दो पूर्व कप्तान के नाम है। सचिन और गांगुली वनडे क्रिकेट में 26 बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। लेकिन आने वाले समय में रोहित और कोहली इस तरह से बल्लेबाजी करते रहें तो इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।
Herald