Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बच्ची के पहले कदम की साक्षी न बन पाने से भावुक हुईं सेरेना, बयां किया दर्द

लंदन। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में खेल रहे होने के कारण अपनी बेटी ओलंपिया के पहले कदम की साक्षी नहीं बन पाईं। सेरेना इस वजह से भावुक हो गईं और रोने लगीं।

सेरेना

वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, सात बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, जब उसने (ओलंपिया) पहला कदम उठाया, तब मैं अभ्यास कर रही थी और उसे चलते हुए नहीं देख पाई। मैं रो पड़ी।

अमेरिकी टेनिस स्टार अपनी बेटी के साथ यहां आयी हैं लेकिन मैच की तैयारियों के कारण वह ज्यादातर समय ओलंपिया से दूर रहती हैं। सेरेना पिछले साल सितंबर में मां बनी थी।

सेरेना विबंलडन के चौथे दौर में प्रवेश कर कर चुकी हैं। उन्होंने तीसरे दौर के मुकाबले में रूस की क्रिस्टिना म्लाडेनोविक को मात दी थी।

The post बच्ची के पहले कदम की साक्षी न बन पाने से भावुक हुईं सेरेना, बयां किया दर्द appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.