भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल कार्डिफ के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत लिया और सीरीज को भी 1-1 से बराबर कर लिया है।
इंग्लैंड और भारत के बीच अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 8 जुलाई को खेला जायेगा। हालाँकि इस मैच में तीन इंडिया को जीत मिलती तो वाकई बहुत ख़ास रहती क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

इससे पहले आपको बता दें कि कल के मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके चलते भारत ने महज 148 रन बनाये जिसमें कप्तान विराट कोहली और धोनी ने कुछ अच्छी पारियां खेली। विराट ने 47 और धोनी ने नाबाद 32 रन बनाये।
इंग्लैंड ने भारत को 20वें ओवर की चौथी गेंद पर ही 5 विकेटों से हरा दिया। इस प्रकार धोनी को जन्मदिन पर यह हार मिली देखने को मिली है लेकिन वो फिर भी खुश ही नजर आ रहे है। साथ ही वाइफ साक्षी भी भावुक हो गयी है और उन्होंने अपने मन की बात बताई है।

बता दें कि साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक ताजा पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, “जन्मदिन की बधाई आपको। शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हैं कि आप किस तरह के इंसान हैं। 10 साल में आपसे बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रही हूं… जिंदगी में प्रैक्टिल और स्ट्रेटफॉरवर्ड होकर सोचना सिखाने के लिए धन्यवाद। बहुत सारा प्यार और शुक्रिया मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए।”
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धोनी का जन्म 7 जुलाई 1987 को रांची, झारखंड में हुआ था और 2010 में देहरादून की रहने वाली साक्षी से शादी की थी। हालाँकि इन दोनों का मिलन पहली बार साल 2007 को हुआ था।
The post पत्नी साक्षी धोनी ने भावुक होकर पति महेंद्र सिंह धोनी को दी जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.