स्पोर्ट्स डेस्क। बताया जब रहा है कि एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले साथ तीन टेस्टों के लिए लिए हाल ही में बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी। साथ ही इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को वनडे श्रृंखला में मात दी है। साथ ही अब मैच से जुड़ी कुछ बाते सामने आ रही है बताया जा रहा है कि यह खबर पांच टेस्टों की सीरीज़ से पूर्व खेले जाने वाला एकमात्र अभ्यास मैच से जुड़ी है। कहा जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला चार दिवसीय अभ्यास मैच अब चार दिन की जगह तीन दिन का ही होगा।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की इस समय ब्रिटेन में उच्च तापमान और भारी गर्मी पड़ रही है जिसकें चलते भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड होने वाला एक अभ्यास मैच प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है की जबरदस्त गर्मी के चलते चार दिवसीय मैच में से एक दिन को कम कर दिया है। कहा जा रहा है कि तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जिससे अधिकारियों को यह फैसला लेना पड़ा है। उनका कहना है कि इस समय गर्मी की लहर चल रही है और इसके चलते खिलाड़ी प्रभावित हो सकते है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम एक अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्टों की सीरीज़ का पहला मैच खेलने उतरेगी।
भारत ने तीन मैचों की ट्वंटी 20 सीरीज़ को 2-1 से जबकि मेजबान टीम ने वनडे सीरीज़ को 2-1 से जीता था। अब सबकी नजर दोनों टीमों के बीच होने जा रही टेस्ट सीरिज पर है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
Herald