लाइफस्टाइल डेस्क। इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा हैं। पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव के कारण कभी बारिश आ रही हैं तो कभी तेज धूप से इंसान की त्वचा जलने लगती हैं। देश के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी हैं मगर कुछ-कुछ जगहों पर सूरज की तेज धूप असहनीय होती जा रही हैं। सूरज की तेज रोशनी का प्रभाव आमतौर पर इंसान की त्वचा पर दिखाई देने लगता हैं। सनबर्न के चलते स्किन टैनिंग होने लगती हैं। एक्सपर्टस के मुताबिक ऐसे मौसम में इंसान को स्किन को खास प्रोटेक्ट करने की जरूरत होती हैं। ब्युटी एक्सपर्टस का मानना हैं की मौसम के पलटवार से स्किन को काफी नुकसान होता हैं जिसके लिए खास सावधानियां बरतनी चाहिए। आईये जानते हैं इन सावधानियों के बारें में-
तेज धूप में निकलने से बचने की कोशिश करें। इस मौसम में आपको कोशिश करनी चाहिए की सुबह 10 बजे से शाम छ: बजे तक घर से बाहर ना निकलें और फिर भी आप बाहर निकलते हैं तो साथ में छतरी लेकर निकलें या फिर पूर्णतया धूप से सुरक्षा के इंतजामात करके निकलें। ऐसे मौसम में त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का उपयोग जरूरी हैं। घर से बाहर जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आपका बाहर जाने का प्लान हैं तो कम से कम 15 मिनट पहले सनक्रीम का इस्तेमाल करें। इस क्रीम को 2-2 घंटे के अंतराल में लगायें। आपको सनस्क्रिन का चुनाव सन प्रोटेक्शन फैक्टर के अनुसार करना चाहिए।
अगर मानसूनी मौसम हैं या बादल छाने का आशंका हैं तो स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगायें। दरअसल इस मौसम में सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणे इंसान को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं और सनबर्न की समस्या हो सकती हैं। मौसम में बदलाव होने पर आप अपने पैरो-हाथों, नाक, कान और होंठों की देखभाल पर ध्यान दें। होंठों के सूखने पर लिप बाम का इस्तेमाल करें। पैरो में मौजे पहनकर रखें। सिर को स्कार्फ से ढंकें। अगर आप आउटिंग पर जा रहें हैं तो सनस्क्रीन को जरूर लगायें। इस मौसम में डाइट का विशेष ख्याल रखें।
Herald