भारत और इंग्लैंड के बीच कल से वन डे सीरीज की शुरुआत हो रही है. ऐसे में मैच से पहले मीडिया से बात करने टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आए. इस दौरान उन्होंने खुद की फॉर्म को लेकर बात की. वही इस दौरान उन्होंने भुवी के कल के मैच में खेलने को लेकर भी बात की. आप को बता दे कि तीसरे टी-20 मैच में भुवी चोट की वजह से नही खेले थे.
मुझे ख़ुशी है कि मैंने फॉर्म हासिल कर ली है

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद अपनी फॉर्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, कि
“मैं पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर था. 4 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद मेरे लिए फॉर्म हासिल करना जरूरी था. मेरे लिए आईपीएल कुछ ख़ास नही गया था.ऐसे में सीरीज से पहले कुछ रन बनाना जरूरी था, मुझे खुशी है कि मैंने वन डे सीरीज से पहले ही अपनी फॉर्म हासिल कर ली है.”
इस बारे में कल होगा फैसला

भुवी के खेलने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि
“अभी तक भुवी काफी अच्छी तरह से रिकवर कर रहें है. उन्होंने अभ्यास में भी हिस्सा लिया है. उनके खेलने न खेलने का फैसला टीम मैनेजमेंट ही लेगा. लेकिन वो अभी तरह से चोट से उभर रहें है. जब आप बड़े टूर होते हो तो आप एक बेहतर शुरुआत चाहते हो,ऐसे में मुझे उम्मीद है कि कल के मैच में वो हमारे साथ होंगे. अगर कोई मुझसे पूछे तो वो मुझे पूरी तरह से फिर लग रहें है, लेकिन इस बात का फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा.”
आप को बता दे भुवी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच का हिस्सा ही थे. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव था. ऐसे में उनके खेलने को लेकर लगातार संशय बना हुआ है.
The post भुवनेश्वर कुमार के चोट को लेकर आई नई अपडेट, जाने क्या कहा रोहित ने होंगे पहले वनडे का हिस्सा या करेंगे आराम appeared first on SportzWiki Hindi.