Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जीरो पर हुए आउट तो भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनेक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन के नाम इतने रिकॉर्ड है, उन्‍हे तोड़ पाना हर किसी बल्‍लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।

इस वजह से रोहित शर्मा को किया गया टेस्ट टीम से बाहर, कारण जानकर नहीं होगा विश्वास

आपको बता दें कि क्रिकेट में इतना शानदार रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत खराब रही थी। सचिन अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन खास बात ये है कि अब इसी तरह की शुरुआत उनके बेटे अर्जुन ने भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में की है। अर्जुन पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे हैं।

टेस्ट टीम से जगह नहीं मिलने पर रोहित शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान

लेकिन लोगों के मन में अर्जुन के क्रिकेट भविष्य को लेकर कई प्रकार के सवाल उठने लगे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अर्जुन अपने पिता की तरह ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने में सफल हो पाएंगे या वह अपने पिता के नाम के नीचे ही दबकर रह जाएंगे। भविष्य कुछ भी हो, लेकिन अर्जुन ने पहले ही मैच में शून्य पर आउट होकर अपने पिता की इस मामले में बराबरी कर ली है।

धोनी के एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बात पर रवि शास्त्री ने किया ये खुलासा

अर्जुन भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ युवा टेस्ट मैच में खाता खोने बिना ही आउट हो गए। इस मैंच में अर्जुन नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। इस मुकाबले में 11 गेंदे खेलने के बाद शून्य पर आउट हुए।

गौतम गंभीर ने सीरीज हारने के लिए धोनी को बताया जिम्मेदार, ​दिया ये बड़ा बयान

इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1989 में अपने पहले वनडे अन्तरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर ही आउट हो गए थे। हालांकि ऑलराउंडर अर्जुन ने इस मैच में पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर सुर्खियां हासिल की है।



Herald