इंग्लैंड की सरजमीं पर रविवार को एक अनजान इंग्लिश गेंदबाज ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी। रविवार को इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप के डिविजन वन के एक मैच में इंग्लैंड के घरेलु ऑलराउंडर खिलाड़ी जॉर्डन क्लार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक हासिल की।
All the drama from a thrilling opening day of @lancscricket v @YorkshireCCC
FULL HIGHLIGHTS: https://t.co/1eJV7YcidC pic.twitter.com/cUS7btGc9u
— County Championship (@CountyChamp) July 22, 2018
एक अनजान इंग्लिश गेंदबाज ने तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट कर ली हेट्रिक
27 साल के इंग्लैंड के इस अनजान गेंदबाज जॉर्डन क्लार्क ने अपनी हैट्रिक में मौजूदा दौर के तीन बड़े टेस्ट बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। जॉर्डन क्लार्क ने इंग्लैंड के वर्तमान कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लगातार तीन गेंदो पर चलता किया।
A quite extraordinary day of Championship cricket
Best bits
https://t.co/OJIVRzOjId pic.twitter.com/kMrVix1vbr
— County Championship (@CountyChamp) July 22, 2018
रूट, विलियम्सन और जॉनी बेयरस्टो को किया लगातार तीन गेंदो में आउट
इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में डिविजन वन के मैच में यॉर्कशायर और लंकाशायर के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में यॉर्कशायर के लिए खेलने वाले जो रूट, केन विलियम्सन और जॉनी बेयरस्टो को लंकाशायर के तेज गेंदबाज जॉर्डन क्लार्क ने 19वें ओवर की चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर आउट कर सनसनी मचा दी।

लंकाशायर के जॉर्डन क्लार्क ने हासिल की हैट्रिक
इस मौजूदा दौर में इन तीनों ही बल्लेबाजों का कद बहुत बड़ा है। जिसमें जो रूट तीसरे और केन विलियम्सन चौथे नंबर की टेस्ट रैंकिंग के बल्लेबाज हैं तो वहीं जॉनी बेयरस्टो की टेस्ट रैंकिंग 16वीं है। ऐसे में जॉर्डन क्लार्क के लिए ऐसे तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जो रूट ने जहां 22 रन बनाए तो वहीं विलियम्सन और बेयरस्टो खाता नहीं खोल सके।
Joe Root
Kane Williamson
Jonny Bairstow@Clarksy16 takes an incredible hat-trick for @lancscricket in the Roses match
Videos & scorecards: https://t.co/f09FDKzK5t pic.twitter.com/7FOIez9fKL
— County Championship (@CountyChamp) July 22, 2018
यॉर्कशायर को किया केवल 192 रनों के स्कोर पर आउट
जॉर्डन क्लार्क की इस खतरनाक गेंदबाजी के आगे यॉर्कशायर की पारी इस मैच में केवल 192 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। क्लार्क ने 58 रन देकर 5 सफलताए हासिल की। इस कम स्कोर पर यॉर्कशायर को आउट करने के बाद भी लंकाशायर बल्लेबाजी में कोई दम नहीं दिखा सकी और केवल 109 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- क्लार्क ने रूट, विलियम्सन और बेयरस्टो को आउट कर लगाई हैट्रिक, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.

