Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग में फंसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया वापसी करने का दावा, जल्द दिखेगा मैदान पर

ऑस्ट्रेलिया। बॉल टेंपरिंग मामले में फंसे और एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर का कहाना है कि वह अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप खेलने का दम रखते हैं।

मार्च में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर पर बॉल टेंपरिंग के लिए प्रतिबंध लगाया था। उनका यह प्रतिबंध मार्च 2018 में ही समाप्त होगा। इसी के साथ अगले साल इंग्लैंड में मई में खेले जाने वाले  विश्व कप के लिए वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया टीम में अपना दावा पेश करने को तैयार हैं। वॉर्नर इस समय एनटी स्ट्राइक लीग में सिटी साइक्लोंस की तरफ से खेल रहे हैं। इस लीग में पदार्पण करते हुए वॉर्नर ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए।

वॉर्नर ने बताया कि, ‘मैं जानता हूं की मुझे जो ब्रेक मिला, उससे फायदा हो रहा है। आप एक रात में फॉर्म नहीं खोते हो। मैं पैट कमिंस, जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को खेलता हूं, जिन्हें विश्व के सवश्रेष्ठ गेंदबाजों में मानता हूं। मैं अगर प्रतिबंध के दौरान ट्रेनिंग में इन्हें लगातार खेल रहा हूं, तो मुझे लगता है कि वापसी कर सकता हूं।’

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रतिबंध खत्म होने के बाद और विश्व कप शुरू होने से पहले उन्हें शीर्ष स्तर पर खेलने के मौके मिलेंगे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘काफी अभ्यास मैच होंगे। मैं आईपीएल में खेलूंगा। बहुत क्रिकेट होनी है। वहां कई विश्व स्तर के खिलाड़ी खेलेंगे, जिनसे मुझे तैयारी करने में मदद मिलेगी।’

 

The post बॉल टेंपरिंग में फंसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया वापसी करने का दावा, जल्द दिखेगा मैदान पर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.