Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को मिल गया विराट और सचिन से भी खतरनाक बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेल रही है। लेकिन इस अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं करा है। लेकिन वहीं दूसरी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट की टेस्ट टीम श्रीलंकाई दौरे पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। इस दौरे का पहला मैच जीतकर दूसरे मैच में भी अपनी जीत के कगार पर पहुंच गई है। इस यूथ टेस्ट में अंडर-19 भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने श्रीलंका में लंका में रनों का तूफान ला दिया है। इस अंडर-19 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस टीम का हिस्सा है।

इस मैच में अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में निराश किया है। पिछले मैच में 18 वर्षीय आयुष बदोनी ने 185 रनों की तूफानी पारी खेलकर पहला मैच भारत की झोली में डाल दिया था। बदोनी ने अपनी इस पारी में 205 गेंदों का सामने करते हुए 19 चौके और 4 छक्के लगाकर 185 रनों की तुफारी पारी खेली थी। पहले मैच में सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे ने भी 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी। लेकिन दूसरे मैच में एक ऐसे खिलाड़ी अपने बल्ले से रनों का ऐसा तूफान लाया की 12 साल पूराना रिकॉर्ड टूट गया।

दूसरे मैच में पवन शाह ने 282 रनों की पारी खेलकर अपनी ही टीम के पूराने खिलाड़ी तन्मय श्रीवास्तव का साल 2006 में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ बनाया गया 200 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इस पारी में पवन तिहरा शतक लगाने से चूक गए। पवन की इस शानदार पारी के चहते भारत ने आठ विकेट पर 613 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। इस पारी में पवन शाह ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड किया जो बहुत कम बल्लेबाज के नाम है। पवन शाह ने श्रीलंका के गेंदबाज केकेवी परेरा के 1 ओवर में लगातार 6 चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।



Herald