Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: दीपक चाहर को मिला डेब्यू का मौका, सोशल मीडिया पर लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीन टी-20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टी-20 मैच में दीपक चाहर को डेब्यू करने का मौका मिला है. चाहर ने बीते आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी.

हालांकि पहले इंग्लैंड के लिए उनका चयन नही हुआ था, लेकिन चोटिल होने के बाद बाहर हुए जसप्रीत बुमराह की जगह चाहर को टीम में लिया गया और आज वह अपना पहला मैच भारत की ओर से खेल रहे हैं. इस पर ट्वीटर पर लोगों ने कुछ इस तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा

”दीपक चाहर के लिए काफी खुश हूं. हमेशा से विश्वास था, कि उन्हें शीर्ष पर पहुंचना है. चाहर के परिवार के लिए ये एक बहुत बड़ा दिन है. इसके लिए उन्होंने सब कुछ किया. उन्हें बधाई.”

बीसीसीआई ने चाहर के डेब्यू के बारे में जानकारी देते हुए कहा

”दीपक चाहर आज इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने डेब्यू कैप कप्तान कोहली से प्राप्त की.”

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा

”आज डेब्यू करने वाले दीपक चाहर के लिए खुश हूं. यही है जब एक प्रतिभा को अवसर मिलता है. अगर आज वह अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें विश्व कप में भी जगह मिल सकती है. आज चाहर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.” 

एक यूजर ने कहा

”वह शख्स जिसे 15 वर्ष की उम्र में ग्रेग चैपल द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया था. उसने आज भारत की ओर से डेब्यू किया है. दीपक चाहर के लिए ये क्या समर सीजन रहा है.” 

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा

”बधाई हो भाई. हमें गौरवान्वित किया है.”

वही एक क्रिकेट प्रेमी ने लिखा

”बधाई हो भाई. आप भारतीय टीम में शामिल होना डिजर्व करते हो.”

The post किसने क्या कहा: दीपक चाहर को मिला डेब्यू का मौका, सोशल मीडिया पर लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.