भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीत लिया। भारतीय टीम के लिए इस टी-20 सीरीज की शुरूआत शानदार अंदाज में जीत के साथ हुई है लेकिन इस मैच में जीत से भी ज्यादा एक मामला छाया रहा वो है इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली और भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बीच टकराव…..

डेविड विली ने टकराव के लिए भुवी और कुलदीप को ठहराया जिम्मेदार
जी हां इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और इंग्लिश बल्लेबाज डेविड विली के बीच खटपट दिखी। डेविड विली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो भुवी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान दोनों के बीच शब्दों के बाण चले। इसको लेकर डेविड विली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भुवनेश्वर कुमार इसका जिम्मेदार ठहराया।

केएल राहुल ने किया भुवी-कुलदीप का बचाव
जब इंग्लिश खिलाड़ी ने भुवी को इसके लिए कसूरवार तो ठहराया जिसके बाद पहले मैच में शानदार शतक लगाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल अपने आप को चुप नहीं रख सके और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का बचाव करते हुए डेविड विली को इसका जवाब देने में देर नहीं लगायी। केएल राहुल ने इसे टी-20 क्रिकेट का हिस्सा बताया।

टी-20 क्रिकेट में ये सब है एक रणनीति का हिस्सा
केएल राहुल ने इस मैच के दौरान हुए टकराव को लेकर कहा कि “ये मुझे एक बल्लेबाज के रूप में निराश करेगा। मुझे लगता है कि इंग्लिश बल्लेबाजों को भी इससे निराशा हुई, लेकिन टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए गलती करने का मार्जिन बहुत कम होता है। इसी कारण से वो भी रणनीति के तहत आ सकते हैं और बल्लेबाज को परेशान करने के लिए इस तरह की कोशिश की जा सकती है। “

कुलदीप ने जो किया वो है पूरी तरह से फेयर
इसके साथ ही भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने गेंदबाजों के इस फैसले को निष्पक्ष बताया और कहा कि और “उन्होंने(कुलदीप) ऐसा कुछ भी नहीं किया। आप जानते हैं आप इसे बल्लेबाज के रूप में कर सकते हैं। आप बल्लेबाज को आउट करने के लिए बाहर निकाल सकते हैं। वो(हेल्स) आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बाउन्ड्री लम्बी है है और अगर वो ऐसा शुरू कर देते तो वो आसानी से स्ट्राइक रोटेट करते। वो दो रन लेते तो ये एक गेंदबाज को जरूर निराश करता। तो ये निष्पक्ष है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post कुलदीप-हेल्स और भुवी-विली विवाद पर खुलकर बोले लोकेश राहुल, बताया ऐसा क्या हुआ जो लड़ बैठे खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.