Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल की धमाकेदार पारी के बाद कप्तान विराट कोहली ने दिया राहुल को ये नया नाम

इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ने पहले ही टी-20 मैच में जबरदस्त जीत दर्ज कर दौरे का शानदार आगाज किया है. ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेले गए मैच में भारत ने आठ विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. भारत को मिली ये बड़ी जीत केएल राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से संभव हो पायी.

टॉस जीत कर टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही इंग्लैंड टीम को कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने स्कोर में ब्रेक लगाने का काम किया. कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले. जिस कारण इंग्लैंड 159 रन ही बना सकी. इसके बाद केएल राहुल के नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी ने भारत को आसानी से जीत दी.

कोहली ने की राहुल की तारीफ 

कप्तान विराट कोहली ने खुद को एक नंबर पीछे करते हुए केएल राहुल को तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था. राहुल ने भी मौके पर चौके वाली बात साबित करते हुए शानदार पारी खेली. राहुल ने जिस तरह से शॉट लगाए वे वाकई शानदार थे. राहुल की इस जबरदस्त पारी की हर तरफ चर्चा हो रही है.

इसी बीच कप्तान कोहली ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर करते हुए राहुल की तारीफ की है. कोहली ने सेल्फी ट्वीट करते हुए लिखा ”क्या शुरआत की गयी केएल राहुल द्वारा” कोहली के साथ इस सेल्फी में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या नज़र आ रहे हैं.

भारत को तीन टी-20 मैचों का दूसरा मैच सोफ़िया गार्डन ग्राउंड पर 6 जुलाई को खेलना है. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 8 को काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसके तीन मैचों की वनडे सीरीज और अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस प्रकार भारत का इंग्लैंड में ये एक लंबा दौरा है. जिसकी शुरुआत शानदार हुई है.

The post केएल राहुल की धमाकेदार पारी के बाद कप्तान विराट कोहली ने दिया राहुल को ये नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.