सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के एक महान बल्लेबाज हैं. उनकी एक अलग ही बल्लेबाजी की तकनीक रही है. जिसके दमपर उन्होंने क्रिकेट में बल्लेबाजी के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए है. मगर अब सचिन तेंदुलकर को किसी क्रिकेट खिलाड़ी से नही बल्कि टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर से कड़ी टक्कर मिल रही है.
स्वीटजरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का स्थान दिया है. हालांकि टेनिस और क्रिकेट में कोई समानता नही है. मगर इसके बावजूद ऐसा हुआ है. इसके साथ ही आईसीसी ने एक फोटो शेयर की है जिसमें सचिन तेंदुलकर और रोजर फेडरर एक सुपर हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं.
इस वजह से आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग

दरसल रोजर फेडरर ने एक टेनिस मैच के दौरान क्रिकेट की तरह एक शॉट खेला. फेडरर ने ये शॉट डिफेंस करते हुए बहुत ही खूबसूरती के खेला. इस पर विंबलडन के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट पर फेडरर द्वारा खेले गये डिफेंस शॉट का वीडियो शेयर किया गया. जिसमें आईसीसी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा फेडरर के इस फारवर्ड डिफेंस के लिए रेटिंग दीजिए.
Ratings for @rogerfederer‘s forward defence, @ICC?#Wimbledon pic.twitter.com/VVAt2wHPa4
— Wimbledon (@Wimbledon) July 9, 2018
इस पर आईसीसी ने बिना देर किए फेडरर को रेटिंग दे दी. आईसीसी ने ट्वीट करते हुए फेडरर को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर दिखाया है. इसके साथ ही आईसीसी ने एक और ट्वीट किया. जिसमें सचिन और फेडरर ने सुपरहीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे की और इशारा कर रहे हैं.
*sigh* ok…
pic.twitter.com/KXnhaznxL8
— ICC (@ICC) July 9, 2018
इस फोटो के साथ आईसीसी ने लिखा जब एक महानता दूसरी महानता को पहचानती है. मालूम हो सचिन तेंदुलकर रोजर फेडरर के बहुत बड़े फैन हैं. ऐसा वह कई बार जाहिर भी कर चुके हैं.
When greatness recognises greatness
pic.twitter.com/UB2hJli5gw
— ICC (@ICC) July 9, 2018
The post टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर को आईसीसी ने इस वजह से दी नंबर एक टेस्ट रैंकिंग appeared first on SportzWiki Hindi.