Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोस्त की शादी में साक्षी धौनी का डांस वीडियो हुआ वायरल

मुंबई
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साक्षी इन दिनों अपनी बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी अटेंड करने में व्यस्त हैं। इसी दौरान उनका एक डांस वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। साक्षी ने पूर्णा की बाकी दोस्तों के साथ मिलकर 'मेरे ख्वाबों में जो आए' गाने पर ग्रुप डांस किया है। इस डांस के लिए साक्षी ने ग्रुप रिहर्सल भी की थी। साक्षी ने लहंगा पहन रखा है। शादी के सभी फंक्शन में साक्षी हिस्सा ले रही हैं। मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत तक। साक्षी जब से इंग्लैंड से लौटी हैं, इसी शादी में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि साक्षी भी धौनी के साथ इंग्लैंड में ही थीं और टी20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद ही इंडिया लौटीं।

पूर्णा की शादी नमित सोनी से हो रही है, दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी थी और दोनों एकदूसरे को काफी समय से जानते भी थे। इससे पहले संगीत फंक्शन के दौरान साक्षी की बेटी जिवा का भी डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। साक्षी ने डांस के समय व्हाइट जरी वाला लहंगा पहन रखा था। साक्षी ने इसके अलावा 'ये लड़का है दीवाना' गाने पर भी ग्रुप डांस किया।