Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से रोहित शर्मा को किया गया टेस्ट टीम से बाहर, कारण जानकर नहीं होगा विश्वास

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जारी पांच टेस्टों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन इस टीम में वनडे और टी-20 के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा को टेस्ट में जगह नहीं मिली है। रोहित ने अपने 11 सालों के करियर में अभी तक 25 टेस्ट मैच खेल सके है। इतने कम टेस्ट मैच खेलने की वजह आज हम आपको बताने जा रहे हैं। रोहित ने वनडे में अब तक तीन बारदोहरे शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

लेकिन टेस्ट में रोहित के नाम तीन शतक है जिसकेे कारण चयनककर्ताओं ने रोहित को टेस्ट टीम से बाहर किया है। कई लोगों का मानना है की रोहित वनडे और टी20 के शानदार खिलाड़ी है लेकिन टेस्ट में वह ज्यादा अच्छे नहीें है। रोहित को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में खेलने का मौका दिया गया लेकिन दो टेस्टों की दो पारियों में 11,10,10 और 47 का स्कोर बना सकें। इस प्रदर्शन के बाद रोहित को तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया है। इस प्रदर्शन के बाद रोहित को हमेशा टेस्ट मैचों से दूर रखा जाता है।

जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी जगह रोहित को जगह नहीं दी गई थी। रोहित ने अपने 11 सालों के करियर में 183 वनडे और 84 टी-20 मैच खेले है। रोहित ने 25 टेस्टों में 39.97 के औसत से केवल 1479 रन बनाए हैं। इसमे तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। कल रोहित ने टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर ट्विटर पर लिखा है कि 'सूरज कल फिर निकलेगा'। रोहित की इस बात से लगता है की रोहित को टीम में जगह नहीं मिलने पर वह थोड़े नाखुश हुए है।



Herald