Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : कुलदीप यादव की भविष्यवाणी ये टीम बनेगी फीफा विश्वकप की चैम्पियन

इंग्लैंड में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से कुलदीप यादव धमाल मचा रहे हैं. टी-20 सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम इस समय मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. पहला वनडे मैच जीतने वाली टीम इंडिया को दूसरे मैच में हार मिली और सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है. हालांकि इस दौरान कुलदीप की गेंदबाजी शानदार रही है. पहले मैच में 6 विकेट निकालने के बाद कुलदीप ने दूसरे मैच में भी तीन विकेट चटकाए.

फ्रांस और क्रोएशिया में से इसे बताया कुलदीप ने विजेता 

रूस में फीफा विश्व कप का रोमांच रविवार को खेले जाने वाले फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल मुकाबले तक सिमट कर रह गया है. सभी के मन में एक सवाल है कि इन दोनों टीमों में से कौन सी टीम ख़िताब पर जीत हासिल करेगी. इसी बीच ब्राज़ील के फैन कुलदीप यादव ने फ़्रांस को अधिक मजबूत टीम बताया है.

मैच के बाद जब टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने कुलदीप यादव से पूछा कि उन्हें क्या लगता है, कौन सी टीम वर्ल्डकप जीतेगी ?  इसके बाद कुलदीप ने कहा कि विश्व कप शुरु होने से पहले मैं ब्राजील को सपोर्ट कर रहा था. लेकिन वह अब टूर्नामेंट में नहीं है. कुलदीप और केएल राहुल के बीच की ये बातचीत बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है.

कुलदीप ने कहा कि बेल्जियम भी अच्छी टीम है. अब 15 को फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल है. मुझे लगता है कि फ्रांस अच्छी टीम है और वही वर्ल्डकप जीतेगी. मालूम हो क्रोएशिया इंग्लैंड को हराने के बाद फाइनल में पहुंची है.

हालांकि इस बार फीफा विश्वकप में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम का भी शानदार प्रदर्शन रहा. टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. सेमीफाइनल में उसने क्रोएशिया पर भी पहले ही पांच मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा.

The post वीडियो : कुलदीप यादव की भविष्यवाणी ये टीम बनेगी फीफा विश्वकप की चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.