Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या आप जानते हैं पपीता से होने वाले ये अद्भुत फायदें

लाइफस्टाइल डेस्क। पपीता जितना खाने में स्वादिष्ट लगता हैं यह उतना ही शरीर के लिए भी लाभदायक हैं। पपीता ऐसा फल हैं जो हम अपने घर में भी लगा सकते हैं। पपीता कच्चा हो या पक्का हुआ हो दोनों ही तरह से ये बहुत फायदेमंद हैं। हम किसी भी तरह इसका उपयोग कर सकते हैं। पपीता के अंदर कालीमिर्च के तरह छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं जो बहुत फायदेमंद हैं खासकर मधुमेह पीड़ितों के लिए। अगर मधुमेह पीड़ित इसके बीज का चूर्ण के रूप में इस्तेमाल करें तो यह बहुत फायदेमंद रहता हैं।

पपीता स्वाद, स्वास्थ्य सम्बंधित और त्वचा में निखार लाने वाले सर्वोत्तम गुणों के कारण लोकप्रिय हैं। यह विटामिन ए और सी, नियासिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन, कैरोटीन और प्राकृतिक फाइबर का एक स्रोत हैं। पपीते के पेड़ के हर हिस्सें, फल से लेकर पत्तियों तक में औषधीय गुण होते हैं।

अब हम आपको पपीता के फायदें बताते हैं :-

- पपीते का सबसे बड़ा फायदा हैं कि यह शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता हैं। अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी।
- इसमें भरपूर मात्रा में नेचुरल ब्लीच मौजूद होते हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करते हैं। सांवलेपन से छुटकारा पाने के लिए पपीते के टुकड़े को अपने चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट मसाज करने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। आपको चेहरे पर असर महसूस हो जायेगा।

- इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
- एक मध्यम आकार के पपीते में 120 कैलोरी पाई जाती हैं। अगर आप पीते का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार होते हैं।

- इसमें विटामिन ए और सी पाया जाता हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर हैं।
- इसमें कई पाचक एंजाइम्स होते हैं जिनसे पाचन तंत्र सक्रिय रहता हैं।
- महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द होने पर उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ दर्द में आराम मिलता हैं बल्कि पीरियड साइकिल भी नियमित रहता हैं।



Herald