एक समय था जब इरफ़ान पठान भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर थे। ओपनिंग गेंदबाजी के साथ ही वह टॉप आर्डर में बल्लेबाजी भी करते थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया कपिल देव कहा जाता था, जैसे अभी हार्दिक पांड्या को कहा जाता है। लेकिन गिरते फॉर्म और नए खिलाड़ियों की टीम में आने की वजह से इरफ़ान टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी।
भारतीय टीम में वापसी की कर रहे कोशिश
इरफ़ान पठान कल एक क्रिकेट एकेडमी की ओपनिंग सेरेमनी में लुधियाना पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि “मैं अभी भी टीम इंडिया में वापसी की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।”
इसके साथ ही वहां के युवाओं को पठान ने कहा
“शहर के युवाओं को मेरा सन्देश है कि आप जितना महत्व दूसरे कामों को देंते हैं, उतना ही खेल को दिया, कीजिये क्योंकि युवाओं के विकास में खेल की काफी अहम भूमिका होती है।”
पंजाब के खिलाड़ी की तारीफ
बड़ोदरा, गुजरात से ताल्लुक रखने वाले इस 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने पंजाब के खिलाड़ियों की काफी तारीफ की। पठान ने कहा “पंजाब ने बहुत से ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश का परचम लहराया है। पंजाब के सबसे बड़े शहर में एकेडमी खोलने का मुख्य कारण है कि आगे भी वैसे ही खिलाड़ी निकले जो भारतीय टीम की सेवा कर सके।”
2012 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर
पठान ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। वहीं उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2008 में खेला था। इस तरह लगभग 6 साल से भारतीय टीम से बाहर है। इसके साथ ही आईपीएल में भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। आईपीएल 2018 में तो उन्हें खरीददार भी नहीं मिला था, वहीं आईपीएल 2016 और 2017 में उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला था। इन सब को देखते हुए टीम इंडिया में इरफ़ान पठान की वापसी की राह मुश्किल ही दिखती है।
The post भारतीय टीम में अभी भी वापसी की कोशिस में लगे है इरफ़ान पठान appeared first on SportzWiki Hindi.