लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: काफी वक्त क्रिकेट से दूर रहे श्रीसंत अब फिल्मी दुनिया में हाथ अजमाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया. और इसकी वजह है उनका भयंकर ट्रांसफॉर्मेशन, जिसमें उन्होंने जबरदस्त बॉडी बना ली है. हालांकि ये ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म ‘केम्पेगोडा 2’ के लिए किया है. अब ऐसे में देखना ये है कि फिल्मों की दुनिया में श्रीसंत कितने आक्रामक दिखते हैं.
क्रिकेटर एस श्रीसंत की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इसमें एक तरफ देश के लिए खेलने वाला क्रिकेटर है, तो दूसरी तरफ क्रिकेट को कलंकित करने का आरोपी खिलाड़ी. एक तरफ मस्तमौला इंसान है, तो दूसरी तरफ जेल की हवा काटने वाला मुलज्मि है. पिछले 13 साल में एस श्रीसंत ने कई जिंदगियां जी हैं.

यह भी पढ़ें:
सानिया मिर्जा ने शेयर की Stunning लुक वाली फोटो, दिखा ‘बेबी बंप’
शांताकुमारन श्रीसंत, लंबा कंद, मजबूत शरीर और आंखों में आक्रामकता, यही तो तेज गेंदबाज के लिए जरूरी होता है. तभी तो 2005 में जब पहली बार श्रीसंत टीम इंडिया का हिस्सा बनें तो बने ही रह गए. मैदान के बाहर एकदम शांत और सुशील, लेकिन मैदान पर आते ही गुस्सैल, आक्रमक और कभी-कभी झगड़ालू भी हो जाते हैं. कुछ लोगों के ये पसंद आया तो कुछ को नापसंद, लेकिन श्रीसंत के इस स्वभाव ने उन्हें अलग पहचान दी. जिस समय भारतीय तेज गेंदबाजों में आक्रामकता की कमी देखी जा रही थी, उस समय श्रीसंत ने विदेशी गेंदबाजों की तरह रवैया दिखाया. यही वजह कि कप्तानों की नापसंद के वावजूद श्रीसंत टीम में बने रहे.

लेकिन ऐसे क्रिकेटर की आंखों में अगर आंसू दिखें वो भी मैदान पर तो किसी को भी हैरानी हो सकती है. 25 अप्रैल 2008 में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच मैदान पर हुआ झगड़ा आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच के दौरान हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद श्रीसंत को मैदान पर बच्चों की तरह रोते हुए देखा गया था.
देखें विडियो:
The post श्रीसंत ने बनाये सिक्स पैक एब्स … तो ट्विटर पर फैन्स कह रहे ‘भज्जी से लो बदला’ appeared first on Live Cities.