Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद कैफ के संन्यास पर कुछ ऐसी रही ट्विटर प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने सभी तरह की क्रिकेट से आज संन्यास ले लिया है और इस बात की अधिकारिक पुष्टि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके की है.

भारत के लिए खेले 125 वनडे, 13 टेस्ट 

आपकों बता दें, कि मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के लिए कुल 13 टेस्ट मैच और 125 वनडे मैच खेले. अपने खेले 13 टेस्ट मैचों में मोहम्मद कैफ ने 32.84 की औसत से 624 रन बनाये थे.

वही मोहम्मद कैफ ने अपने खेले 125 वनडे मैचों में 32.01 की औसत से 2753 रन बनाये. मोहम्मद कैफ ने टेस्ट में एक शतक व 3 अर्धशतक लगाये.

वही कैफ ने वनडे क्रिकेट में 2 शतक व 17 अर्धशतक लगाये. उन्होंने भारत के लिए साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था . वही उन्होंने अपना वनडे डेब्यू साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था.

कैफ ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2006 में खेला था. वही उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2006 में ही खेला था. मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक माने जाते है.

कैफ के संन्यास को लेकर दिग्गजों की आ रही प्रतिक्रिया 

The post मोहम्मद कैफ के संन्यास पर कुछ ऐसी रही ट्विटर प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.