बर्लिन: प्रोमोट होकर जर्मन लीग में पहुंचे नुरेमबर्ग फुटबाल क्लब ने बायर्न म्यूनिख के प्रतिभाशाली किशोर टिमोथी टिलमैन के साथ लोन पर आधारित करार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दोनों क्लबों ने इस करार की पुष्टि कर दी है।
नुरेमबर्ग के स्पोर्टिग डाइरेक्टर आंद्रेस बोर्नेमैन ने कहा, “बीते कुछ सालों में हमने टिलमैन के सफर का आकलन किया है। वह काफी शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें फुटबाल की अच्छी समझ है।”

नुरेमबर्ग आठवीं बार जर्मन लीग में खेलेगा। जर्मन लीग 2 की तालिका में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद नुरेमबर्ग ने रिकार्ड आठवीं बार मुख्य लीग में वापसी की है।
The post नुरेमबर्ग ने किया ने किया टिमोथी टिलमैन के साथ लोन पर आधारित करार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.