दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपनी ड्रीम इलेवन टेस्ट टीम चुनी है. जिसमें भारत के दो खिलाडि़यों को जगह दी है. स्टेन इस समय चोट से उबरकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की राह देख रहे हैं. हालांकि उन्होंने चोट के बाद कांउटी क्रिकेट में हिस्सा लिया था, लेकिन उसमें वो कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए.

स्टेन ने अपनी ड्रीम टीम में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक और मखाया एंटिनी सहित कई खिलाडि़यों को जगह दी है. स्टेन ने हाल में इंग्लैंड की वनडे चैंपियनशिप में हैंपशॉयर की ओर से हिस्सा लिया था. उनकी टीम खिताबी मुकाबले में केंट को हराकर विजेता बनी थी.
स्टेन ने स्काई स्पोटर्स को दिए अपने इंटरव्यू में अपनी ड्रीम इलेवन टेस्ट टीम का ऐलान किया. उन्होंने इस टीम का कप्तान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को बनाया. उनकी इस लिस्ट में भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, दक्षिण अफ्रीका के सदाबहार बल्लेबाज हाशिम अमला और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज शामिल है.

इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने 12वें खिलाड़ी के रूप में एलन डोनाल्ड को जबकि 13वें खिलाड़ी के तौर पर जॉन्टी रोडस को रखा है.
दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी द्वारा खूब यश कमाया है, उन्हीं में से एक विशिष्ट प्रतिभा वाले गेंदबाज डेल स्टेन है जिन्होंने अपनी गेंदों से खूब कहर बरपाया है.इन्होने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर खुद की पहचान बनायीं है.

क्रिकेट को भी नयी उचाईयों तक ले जाने का काम इन्होने किया है. इसी श्रेणी में दक्षिण अफ्रीका ने एलन डोनाल्ड, शॉन पोलॉक, मखाया एनटिनी जैसे तेज गेंदबाजों की प्रतिभा को निखारने का काम किया है.डेल स्टेन उनके तर्कशाली गेंदबाज हैं और 35 साल की उम्र में भी वह क्रिकेट में धमाल मचाये हुए है.
टीम इस प्रकार है :
ग्रीम स्मिथ (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, हाशिम अमला, सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, एंड्रयू फिलंटॉफ, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा.
अतिरिक्त खिलाड़ी –एलन डोनाल्ड और जॉन्टी रोडस
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….
The post डेल स्टेन ने चुनी अपनी ड्रीम टेस्ट इलेवन, धोनी नहीं इस दिग्गज को सौपी विकेटकीपर की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.