Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय को है यकीन इस साल विराट कोहली के बल्ले से इंग्लैंड में निकलेगा रन

भारतीय क्रिकेट टीम अब से कुछ ही दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ करने जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज एक साथ कई सवालों के जवाब मांग रही है जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पिछले दौरे पर रही नाकामी भी है।

विराट कोहली के इस बार चलने का है विजय को भरोसा

पिछले दौरे पर विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं कर सका था। विराट कोहली बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए थे। लेकिन वहीं इस दौरे पर उनके साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को कोहली के चलने का पूरा भरोसा है। विजय ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत में कोहली की फॉर्म और दूसरे सवालों के जवाब दिए।

England face Kuldeep well and created the difference: Kohli

अपनी फिटनेस को लेकर कर रहा हूं जमकर मेहनत

मुरली विजय से ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर अपनी कमजोरी को लेकर कहा कि निश्चित रूप से मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं। नेट सेशन शरू हो चुका है। और मैं इंग्लैंड के खिलाफ उतरने के लिए बहुत उत्साहित हूं। और देखते हैं मेरे लिए ये काम कैसे होता है। 

 

विराट कोहली इस बार बनाएंगे रन

विराट कोहली 2014 के इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह से नाकाम रहे थे। इसके बारे में विजय को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “उन्होंने केवल असाधारण तरीके से बल्लेबाजी(वनडे में) की है। और मैं उन्हें इस सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो मुझे लगता है कि वो ज्यादा से ज्यादा रन इस सीरीज में बनाएंगे।”

विजय ने टीम के खिलाड़ियों के द्वारा डांस करने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

क्रिकटरों की दौरे के बीच होने वाली मस्ती को लेकर विजय ने बताया कि क्रिकेटरों को मस्ती और खुद को आनंद लेने का समय तो मिलना चाहिए। खासतौर पर इस वर्तमान जैसे दौरे पर। जब उन्हें बैंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी बार भारत के टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो  मैं केवल अपने बच्चे की तरह डांस के मूव करने की कोशिश कर रहा था।

राहुल के साथ कर लिया था शतकीय साझेदारी होने पर डांस करने का फैसला

विजय ने अपने बेटे जैसे डांस स्टेप को लेकर कहा कि “मैं सिर्फ अपने बेटे की नकल करने की कोशिश कर रहा था क्योंकि वो डबिंग के समान है। राहुल और मैंने फैसला किया था कि अगर हम 100 रनों की साझेदारी करेंगे तो हम ऐसा करेंगे। इसी कारण से शतक की साझेदारी के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ हमने ऐसा किया। व्यक्तिगत रूप से हमें हर किसी को ऐसा पसंद है। हर कोई डांस करना पसंद करता है। अब देखते हैं इंग्लैंड में ऐसा करते हैं या नहीं। टीम कुछ सालों से एक साथ रही है और इससे अच्छी बॉडिंग को गई है। “

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मुरली विजय को है यकीन इस साल विराट कोहली के बल्ले से इंग्लैंड में निकलेगा रन appeared first on SportzWiki Hindi.