कुलदीप यादव की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था और कुलदीप की बदौलत ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.
कुलदीप को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला मैन ऑफ़ द मैच का खिताब

पहले टी-20 मैच में करिश्माई गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया था. कुलदीप ने अपने कोटे के चार ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
कुलदीप की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “उमेश यादव नई गेंद के साथ शानदार था और कुलदीप की तो जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि उसने बिना पिच की मदद के शानदार गेंदबाजी की थी. उसकी रोंग वन को पढ़ना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं हो रहा था.
टॉस पर मुझे नहीं लगा था, कि विकेट खेल के दौरान ज्यादा बदलेगा, लेकिन हम भाग्यशाली थे, कि उन्हें हम उनकी अच्छी शुरूआत के बावजूद कम रन पर रोक पाये. उनका स्कोर 200 दिख रहा था, लेकिन हमने उन्हें 30-40 कम रनों पर रोका. हम चाहते हैं कि हमारे क्रिकेटर निडर रहें, कुलदीप की तरह खुद के खेल का आनंद लें और उन्होंने आज किया.”
कुलदीप हमारे सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक

विराट कोहली ने अपने बयान में कुलदीप यादव को टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बताते हुए कहा, “कुलदीप यादव गेंद को दोनों तरफ गेंद को टर्न कराने की क्षमता रखते है. कुलदीप यादव एक मैच विनर खिलाड़ी है और वह हमारे सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है. मुझे उम्मीद है कि वह अपनी यह शानदार फॉर्म लम्बे समय तक जारी रखेंगे.
The post लोकेश राहुल नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को विराट ने बताया टीम इंडिया का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.