Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंकर की इस हरकत से नाराज हुई रागिनी खन्ना, शो के बीच में ही उठाया ये कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क। राजीव खंडेलवाल का टॉक शो ;जज्बात आये दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बना हुआ हैं। हाल ही में राजीव खंडेलवाल इस टॉक शो में मशहूर टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना और एक्टर करण वी ग्रोवर शिरकत की थी। इस दौरान राजीव खंडेलवाल ने एक ऐसी हरकत कर दी कि रागिनी खन्ना शो को बीच में ही छोड़कर चली गई। हालांकि राजीव खंडेलवाल ने बाद में उन्हें मना लिया जिसके बाद रागिनी वापिस आई।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, ट्वीट कर बताई ये बात

दरअसल शो की शूटिंग के दौरान रागिनी खन्ना और करण वी ग्रोवर ने अपनी लाइफ के कुछ चटपटे अनुभव शेयर किए जैसा कि शो का फॉर्मेट हैं। इसी दौरान राजीव खंडेलवाल ने रागिनी को एक वीडियो दिखाया जिससे वे नाराज हो गई और शूटिंग बीच में छोड़कर चली गईं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'संजू' बना रही है कमाई के नए रिकॉर्ड

शो में करण ग्रोवर और रागिनी खन्ना के इंटरव्यू के दौरान राजीव ने रागिनी के साथ एक प्रैंक किया। राजीव ने एक अनजान शख्स का वीडियो मैसेज दिखाया जिसका चेहरा ब्लर किया गया थ। वीडियो में शख्स कहता है कि रागिनी ने उसे छोड़कर उनका दिल तोड़ा हैं, वह उनसे बहुत नाराज हैं। ये वीडियो देख रागिनी को गुस्सा आ गया और वे वीडियो बंद करने को बोलने लगी। लेकिन राजीव नहीं मानते और रागिनी शो छोड़कर चली जाती हैं।

भारत के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में पहुंची ये हस्तियां

राजीव ने रागिनी को मनाने की कोशिश भी की और सेट पर वापस लौटने को कहा। लेकिन वो नहीं मानी। इस बीच सरप्राइज ये था कि रागिनी सेट पर वापस लौटीं और खुलासा किया कि वो भी राजीव के मजाक का जवाब दे रही थीं। बता दें राजीव खंडेलवाल अपने शो में अक्सर गेस्ट के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं।



Herald