क्राइम डेस्क। आज कल आए दिन मानवता के साथ साथ रिश्तों को भी शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आती रहती है। आज कल हर दिन कही ना कही से दुष्कर्म, गैंगरेप, मर्डर जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। आज तक जहां दुष्कर्म की घटनाएं महिलाओं के साथ होती रहती थी वह आज कल छोटी छोटी मासूम बच्चियों के साथ होती नजर आती है। जिस उम्र में उनको ठीक से अपने माता-पिता के बारे में भी पता नही रहता उन बच्चियों के साथ घिनोना काम करके मासूमों की जिंदगी बर्बाद कर देते है। ऐसा ही आज एक और मामला सामने आया है जहां जिसमें एक युवक ने चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने पहले तो एक चार वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण किया फिर उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया की सतना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर उचेहरा थाना क्षेत्र के पन्ना गांव में इस चार साल की बच्ची का रात उसके घर से एक युवक अपहरण कर के ले गया तथा उसके बाद उसने मासुम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके बाद उसने बच्ची को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
जब घटना की आस पास के लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी साथ ही इसके घटना के बाद उस इलाके मे सनसनी फैल गयी। पुलिस द्वारा संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया साथ ही दुष्कर्म की शिकार हुई चार साल की बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया जिससे बच्ची को बचाया जा सके तथा उसे एक बेहतर इलाज मिल सके।
Herald