Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन घरेलू उपायों से भरे चेहरे के गहरे गड्ढे....

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। हर इंसान चाहता हैं कि उसकी सुंदरता में कभी कोई कमी ना आयें और हर मौसम में उसकी स्किन बिल्‍कुल बेदाग रहें। कई बार मौसम में आये परिवर्तन और कई प्रभावों के चलते चेहरे पर कील-मुंहासों के साथ गहरे गड्ढे दिखाई देने लगते हैं। इन अनावश्‍यक गडढो से चेहरे की सुंदरता गायब होने लगती हैं और चेहरे की चमक फीकी पड जाती हैं। चेहरे पर ये गहरे गडढे कई बार पिंपल्‍स या जलने-कटने की वजह से भी हो जाते हैं। कई बार ये गडढे चिकनपॉक्‍स के चलते हो जाते हैं। इन गडढो को कई घरेलू उपायों से भरा जा सकता हैं। आईये जानते हैं इन उपायों के बारें में-

अगर आपके चेहरे पर गडढे दिखाई देने लगते हैं तो बेसन इसमें काफी फायदेमंद हो सकता हैं। दरअसल बेसन में दूध और नींबू को मिक्‍स करके पेस्‍ट तैयार करें और चेहरे पर इस पैक को लगायें। इस पेस्‍ट को कम से कम आधा घंटा सूखायें और बाद में मुंह को धो लें। इस उपाय से आपके चेहरे के ये गडढे भरने लगते हैं। इसके अलावा चेहरे के गड्ढे में दही भी आपके लिए कारगर नुस्‍खा हैं। इस समस्‍या में एक कटोरी दही में नींबू का रस मिक्‍स करें और इसका पेस्‍ट बना लें। अब इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगायें। इससे आपको जल्‍द राहत मिलेगी।

चेहरे के गडढो को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा काफी फायदेमंद होता हैं। इस समस्‍या में नींबू या शहद में बेकिंग सोडा मिलायें और इससे एक पेस्‍ट तैयार करें। अब इसका लैप चेहरे पर अच्‍छे से करें। आपको गडढो में जल्‍द फायदा मिलेगा। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी भी इसमें एक कारगर उपाय हैं। दरअसल गुलाब जल और नींबू के रस में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर फैस पैक तैयार करें और नियमित रूप से चेहरे पर लगायें। इस उपाय के अलावा चंदन और गुलाब जल भी चेहरे के गडढे खत्‍म करने का एक कारगर नुस्‍खा हैं। इनसे बना फैस चेहरे की कई समस्‍याओं को दूर करता हैं।



Herald