Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ‘ए’ को मिली इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हार तो इंग्लैंड A के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे

भारतीय ‘ए’ क्रिकेट टीम को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालाँकि टीम इंडिया के टेस्ट के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अच्छे संकेत दिए है।

अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय को इस टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था, ताकि खुद को साबित कर सके लेकिन मुरली विजय कुछ ख़ास नहीं कर पाए।

इससे पहले आपको बता दें कि कल मैच के बाद इंडियन टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो अपलोड की है जिसमें वो भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ के साथ नजर आ रहे है। इसमें इन्होंने पूर्व क्रिकेटर की जमकर तारीफ की है।

ट्वीट करते हुए अजिंक्य रहाणे ने लिखा है,

“राहुल भाई से बात करने पर हमेशा खुशी होती है। उनके साथ बल्लेबाजी करना पसंद आया…. अब क्रिकेट के साथ सबकुछ बातें करना भी बहुत अच्छा लगता है!!”

गौरतलब हो कि राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे है जिन्होंने अपने समय में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। इन्हें आज भी “द वॉल” के नाम जाना जाता है, क्योंकि इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई कारनामे किये थे।

वहीं अजिंक्य रहाणे जिन्हें अब टेस्ट क्रिकेट टीम में तो मौका दिया जा रहा है लेकिन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल के प्रारूपों में जगह नहीं मिल पा रही है।

साथ ही इन्होंने इंग्लॅण्ड लायंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में पहली पारी में जहाँ 49 रनों की पारी खेली तो दूसरी पारी में 48 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में भारतीय टीम को 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

The post भारत ‘ए’ को मिली इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हार तो इंग्लैंड A के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे appeared first on SportzWiki Hindi.