Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली कार्तिक ने सुरेश रैना की जगह इस बल्लेबाज को मौका देने की कर दी मांग, क्या कटेगा रैना का पत्ता

मैनचेस्टर में पहले टी-20 इंटरनेशनल जीतने के बाद, टीम इंडिया ने कार्डिफ़ में खेला गया मुकाबला गँवा दिया और आज ब्रिस्टल में काउंटी ग्राउंड में निर्णायक मुकाबला खेला जाने वाला है। आखिरी मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बहत शानदार रही जिसके कारण उन्हें जीत मिली।

सुरेश रैना जिन्हें पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरे मैच में 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के के साथ 27 रनों की उपयोगी पारी खेली थी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ 57 रन की भागीदारी निभाई क्योंकि ये जब बल्लेबाजी करने आये थे तो उस समय भारत का स्कोर 22 रन था और 3 बड़े विकेट गिर चुके थे। बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रैना जो 13वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद अब पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना ​​है कि दिनेश कार्तिक सुरेश रैना से ज्यादा बेहतर होंगे अगर उन्हें मौका दिया जाये तो।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व स्टार गेंदबाज मुरली कार्तिक ने कहा है, “इसमें कोई संदेह नहीं कि सुरेश रैना एक शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का ही अच्छा अनुभव है। रैना ने सभी बड़ी पारियां इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए है, लेकिन लोकेश राहुल पहले से ही उस नंबर पर अच्छी बैटिंग करते आ रहे हैं। ऐसे में नंबर तीन के साथ ही कप्तान कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते है।”

“खुद कप्तान विराट कोहली भी नीचे आकर बैटिंग नहीं कर सकते। ऐसे में कोई एक खिलाड़ी तो बल्लेबाजी के निचले क्रम में ऐसा होना जो मुश्किल के समय में बल्लेबाजी करते हुए टीम को उबार सके। मेरे विचार के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को इस नंबर पर बैटिंग के लिए मौका दिया जाना चाहिए, ये इस नम्बर के लिए अच्छे विकल्प है। भारतीय टीम को निर्णायक मैच में इस खिलाड़ी के बारे में सोचना चाहिए,ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए कार्तिक ने कहा है।

The post मुरली कार्तिक ने सुरेश रैना की जगह इस बल्लेबाज को मौका देने की कर दी मांग, क्या कटेगा रैना का पत्ता appeared first on SportzWiki Hindi.