भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में आसानी जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की इस जीत में जो रूट ने बड़ी भूमिका निभाई। सीरीज से पहले फॉर्म से जूझ रहे रुट ने दूसरे और तीसरे मैच में शतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया। रूट के फॉर्म में लौटने से भारत का स्पिन आक्रमण भी बेअसर दिखने लगी।
रुट ने अजीबोगरीब तरीके से मनाया जश्न
सीरीज के अंतिम मैच में 120 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलने वाले रूट ने मैच का विनिंग शॉट खेलकर अजीबोगरीब जश्न मनाया। उन्होंने बल्ले को जमीन पर छोड़ दिया, इसे बैट ड्रॉप भी कह सकते हैं। रुट का तरीका किसी को पंसद नहीं आया और चारों तरफ उनकी आलोचना होनी लगी।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने दे दी अलग ही सलाह
RT if you’d have preferred @root66 to whip his shirt off & run round Headingley rather than that ‘bat drop.’
pic.twitter.com/m3jCHTT4eU
— Stuart Broad (@StuartBroad8) July 18, 2018
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने रूट को अलग तरह की सलाह दे दी। आपको पता हो कि जनवरी-फरवरी 2002 में इंग्लैंड की टीम भारतीय दौरे पर आयी थी। उस सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने के बाद ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपनी टी-शर्ट उतारकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दौर लगाई थी। अब ब्रॉड को लगता है कि रूट को भी उसी तरह का जश्न बनाते हुए हेडिंग्ले में दौड़ना चाहिए था। उसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट भी डाला है।
सौरव गांगुली ने लिया था फ्लिंटॉफ से बदला

फ्लिंटॉफ के उस टीशर्ट उतारने की घटना के कुछ महीनों बाद ही भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गयी थी। वहां खेले गए नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत ने लॉर्ड्स की ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया था।
इस जीत के बाद दादा ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपना टीशर्ट उतार कर हवा में लहराया और फ्लिंटॉफ से बदला ले लिया था। इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम सुधरने के नाम नहीं ले रही। अब भारतीय टीम के पास मौका है कि टेस्ट सीरीज में वह इंग्लैंड को इस ‘बैट ड्रॉप’ जबाव दे।
The post शतक के बाद ‘बैट ड्रॉप’ करने वाले जो रूट को स्टुअर्ट ब्रॉड ने दी ऐसी सलाह भीड़ जाते इंग्लैंड-भारत के खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.
