इंटरनेट डेस्क। अगर आपको बारिश के मौसम में नई-नई जगह जाने का बहुत ज्यादा मन करता है और इस समय आप कोई नई जगह की तलाश कर रहें है तो आपके लिए राजस्थान सबसे अच्छी जगह साबित हो सकती है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को सबसे खुबसूरत शहर माना जाता है और इसकी खुबसूरती तब बढ़ जाती है जब बारिश का मौसम हो इस लिए इस समय आप यहाँ घूमने का प्लान बना सकते हो शहर की खास जगहों पर जाकर बारिश के मौसम का भरपूर आनंद ले सकते है। जयपुर की इन खुबसूरत जगहों पर आप बारिश के मौसम का मजा ले सकते है।
आमेर किला :-
अगर आप जयपुर घूमने का मन बना रहें है तो यहाँ बारिश के समय में बहुत खुबसूरत नजारा सामने आता है आप जयपुर में बारिश का लुफ्त उठाने के लिए आप आमेर का किला में भी जा सकते हैं, ये खूबसूरत किले को महाराजा मान सिंह प्रथम ने बनवाया था और यह बड़े दरवाजों और पथरीले रास्तों के साथ ये वास्तुकला का कलात्मक नमूना है। साथ ही यह बारिश के समय बहुत खुबसूरत नजर आता है।
जल महल :-
साथ ही अगर आप जयपुर घूमने आ रहें हो तो आप बारिश के मौसम जल महल को देखना कभी ना भूले बताया जाता है की बारिश के मौसम जलमहल की खूबसूरती बढ़कर दौगुनी हो जाती है, आप यहां जाकर एंजॉय कर सकते हैं।
नाहरगढ़ किला :-
जयपुर में बारिश का लुफ्त उठाने के लिए आप नाहरगढ़ की हरी भरी वादियां का आंनद भी ले सकते हो बताया जाता है की बारिश के समय में यहाँ की खुबसूरती पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर देती हैं। इस मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है और यहां से पूरा जयपुर देखा जा सकता है।
हवा महल :-
अगर आपको बारिश के समय ठंडी हवाओं का नज लेना है तो आपको जयपुर का हवामहल जरुर देखना चाइये यह अद्भुत कारिगरी का बेहतरीन नमुना है। हवा महल में 1000 छोटी खिड़कियां हैं जिससे यह एक छत्ते की तरह दिखता है। बारिश के मौसम में फोटो लेने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है।
Herald